ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
चारा घोटाला मामला: रांची की सीबीआई कोर्ट में लालू ने किया सरेंडर, अस्पताल से पहले जाएंगे जेल
By Deshwani | Publish Date: 30/8/2018 11:51:08 AM
चारा घोटाला मामला: रांची की सीबीआई कोर्ट में लालू ने किया सरेंडर, अस्पताल से पहले जाएंगे जेल

रांची। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और चारा घोटाला के तीन मामलों में दोषी करार दिए जा चुके लालू प्रसाद यादव आज रांची की सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। रांची हाईकोर्ट ने लालू को जेल भेजने का फैसला सुनाया है। सेहत की जांच होने के बाद उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल में भेजा जाएगा। कोर्ट में सरेंडर करने से पहले लालू ने कहा कि सरकार जहां चाहे उन्हें रख सकती है। उनकी सेहत की जिम्मेदारी सरकार की है। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।   

लालू प्रसाद कैंप के वरिष्ठ वकील प्रभात कुमार ने कहा कि लालू प्रसाद कोर्ट में सरेंडर करेंगे। झारखंड हाइकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए यहां सरेंडर करने पहुंचे हैं। वकील ने कहा कि हाइकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा है कि लालू प्रसाद की सेहत ठीक नहीं है। उन्हें रिम्स की निगरानी में रखा जाए। इसलिए सरेंडर करने के बाद राजद सुप्रीमो को रिम्स भेज दिया जाएगा।

उधर, राष्ट्रीय जनता दल की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार जनता की आवाज दबाना चाहती है। इसलिए लालू प्रसाद को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार नहीं चाहती कि उनके खिलाफ कोई कुछ बयान दे। कोई उनका विरोध करे। इसलिए लालू और उनके परिवार को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। इससे राजद घबराने वाली नहीं है।

इधर, भाजपा प्रवक्ता प्रतुलनाथ शाहदेव ने लालू प्रसाद और उनसे हमदर्दी रखने वाले सभी दलों के नेताओं को आड़े हाथ लिया। शाहदेव ने कहा कि लालू प्रसाद बिल्कुल सेहतमंद हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान है। यह बताता है कि उनका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है। इसलिए उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए। श्री शाहदेव ने कहा कि लालू का साथ देने वाले सभी लोग जेल जाने की कतार में हैं।

लालू के सरेंडर करने से पहले गुरुवार को झारखंड विकास मोर्चा के चीफ बाबूलाल मरांडी ने रांची में उनसे मुलाकात की। इस दौरान मरांडी के कहा कि राजनीति के तहत भाजपा लालू यादव पर शिकंजा कस रही है।  लालू प्रसाद यादव कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं। पिछले कुछ समय से उनका इलाज कभी रिम्स तो कभी एम्स में चल रहा था। इलाज के चलते लालू 10 अप्रैल प्रोविजनल बेल पर जेल से बाहर आए हुए हैं।

24 अगस्त को रांची हाईकोर्ट ने लालू की जमानत याचिका को खारिज कर दिया और उन्हें 30 अगस्त को कोर्ट में सरेंडर करने का आदेश दिया गया। इसके लिए वह बुधवार को पटना से रांची के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS