ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
चालान कटने से नाराज महिला ने सड़क पर लेट किया हंगामा, लगा जाम
By Deshwani | Publish Date: 29/8/2018 3:42:01 PM
चालान कटने से नाराज महिला ने सड़क पर लेट किया हंगामा, लगा जाम

रांची। ट्रैफिक पुलिस ने दीपिका साहू के स्कॉर्पियो के शीशे पर लगी ब्लैक फिल्म हटा दिया। साथ ही उसका चालान काट दिया। इससे नाराज महिला ने हंगामा कर दिया। ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से नाराज महिला बीच सड़क पर लेट गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिससे सड़क जाम हो गई। बाद में ट्रैफिक डीएसपी रंजीत लकड़ा के समझाने पर वह मान गई। हालांकि, ट्रैफिक नियम के उल्लंघन करने के मामले में महिला का चालान काटा गया। बताया जा रहा है दीपिका साहू, तिलेश्वर साहू की भगिनी है।

वह एक राजनीति पार्टी से भी जुड़ी हुई है। महिला पर दो बार हमला भी हो चुका है, जिसके बाद रांची पुलिस ने उसे दो अंगरक्षक भी मुहैया कराया है। दीपिका साहू ने ट्रैफिक पुलिस से कहा कि उसे जान का खतरा है, इसलिए उसने अपने वाहन में ब्लैक फिल्म लगाया है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS