ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
‘अब झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई जाएगी अटल जी की जीवनी’
By Deshwani | Publish Date: 24/8/2018 11:19:57 AM
‘अब झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई जाएगी अटल जी की जीवनी’

रांची। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी अब झारखंड के सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई जाएगी। राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस बात की जानकारी दी। कांग्रेस ने इस मामले पर कोई आपत्ति तो नहीं जताई है, लेकिन कुछ सवाल जरूर उठाया है। झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अजय ने कहा कि किसी भी देश के बड़े नेता को सिलेबस में जोड़ना कोई गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि अटल जी की जीवनी को सिलेबस में जोड़ने को लेकर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन जयपाल सिंह मुंडा, होमी जहांगीर भाभा, विक्रम साराभाई सहित कई लोग महान थे इन्हें क्यों नहीं जोड़ा गया? इस दौरान उन्होंने आरएसएस पर भी निशाना साधा।

इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश को झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सड़क मार्ग से ग्यारह किलोमीटर पैदल चलकर राजधानी रांची के नामकुम इलाके में स्वर्ण रेखा नदी में प्रवाहित किया। 

राजधानी रांची में हरमू स्थित प्रदेश बीजेपी कार्यालय से आज दोपहर बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास पैदल निकले और उनके साथ आदिवासी मामलों के केन्द्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, झारखंड के शहरी विकास मंत्री सीपी सिंह एवं हजारों आम लोग जुलूस में शामिल थे।

अस्थि कलश लेकर मुख्यमंत्री एवं हजारों अन्य लोग देर शाम राजधानी के विभिन्न इलाकों से होते हुए नामकुम में स्वर्ण रेखा नदी के तट पर पहुंचे जहां उन्होंने अटल बिहारी अमर रहे के नारों के बीच अस्थि कलश को स्वर्ण रेखा नदी में प्रवाहित किया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि वाजपेयी के अस्थि कलश राज्य की शेष चार प्रमुख नदियों में कल प्रवाहित किये जायेंगे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS