झारखंड
कांवड़ियों से भरी बस पलटी, तीन की मौत, दर्जनों घायल
By Deshwani | Publish Date: 23/8/2018 1:38:05 PMजमशेदपुर। आज पुरीधाम से लौट रही कावड़ियों से भरी बस बहरागोड़ा के एनएच-6 पर पलट गई। इस घटना में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों कांवड़िए घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बहरागोड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत गंभीर होने के बाद उन्हें जमशेदपुर एमजीएम लाया गया जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई हैं।
ज्ञात हो कि जमशेदपुर के बहरागोड़ा के एनएच-6 के सिरीश चौक के पास पुरीधाम से लौट रही बुजुर्ग कांवड़ियों से भरी बस पलट गई। इस हादसे में तीन सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई घायल हो गए। एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर में दो घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल सभी का इलाज चल रही है।