ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
अपराधियों ने गांडेय के बीडीओ को घर के पास गोली मारी
By Deshwani | Publish Date: 5/8/2018 2:36:10 PM
अपराधियों ने गांडेय के बीडीओ को घर के पास गोली मारी

 गिरिडीह/गांडेय। अपराधियों ने शनिवार की रात लगभग 8.30 बजे गांडेय बीडीओ प्रभाकर मिर्धा को गोली मार दी। घटना में बीडीओ के अलावा उनके आवास पर पहुंचे गांडेय के दासडीह पंचायत के मरगोडीह निवासी आजाद मंडल भी घायल हो गये। दोनों को पैर में गोली लगी है। सूचना पर गांडेय पुलिस के अलावा कई कर्मचारी पहुंचे और बीडीओ तथा आजाद को गिरिडीह के नवजीवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया। 

 
प्रत्यक्षदर्शी राजस्व कर्मचारी प्रताप मंडल ने बताया कि रात में बीडीओ गांडेय स्थित आवास पर थे। इसी दौरान उनके आवास के सामने किसी ने बाइक लगा दी। आवास के सामने लगी बाइक को हटाने बीडीओ नीचे पहुंचे। उनके साथ आजाद मंडल और कुछ कर्मी भी थे। उन्होंने बाइक हटाने के लिए आवाज लगायी। इस बीच  बीडीओ बाइक चेक करने लगे, तभी दो युवक पहुंचे और तैश में आकर बीडीओ से कहा : मेरी बाइक क्यों चेक कर रहे हैं। 
 
बीडीओ ने पूछा कि कौन लोग हो और यहां पर बाइक क्यों खड़ी की है। इस पर दोनों युवकों ने कहा कि वे गांजा पीने आये हैं। इस बीच आजाद मंडल ने एक युवक का पॉकेट चेक किया, तो पीछे खड़े दूसरे युवक ने अचानक रिवाल्वर निकाल कर फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ पांच-छह राउंड फायरिंग की। एक गोली बीडीओ के पैर में और एक गोली आजाद मंडल के पैर में लगी। बाद में अपराधी बाइक से महेशमुंडा की ओर भाग गये।
 
घटना की जानकारी मिलते ही डीसी मनोज कुमार, एसडीओ विजया जाधव, एसडीपीओ मनीष टोप्पो व डीएसपी मुख्यालय प्रमोद कुमार मिश्र नर्सिंग होम पहुंचे। इस दौरान डीसी ने घायल बीडीओ की हालत की जानकारी ली और चिकित्सक से भी बात की। पुलिस को भी छापेमारी कर अपराधियों को पकड़ने का निर्देश दिया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS