झारखंड
पांच महिलाओं की हत्या मामले में 11 लोगों को आजीवन कारावास की सजा
By Deshwani | Publish Date: 2/8/2018 2:55:31 PM रांची। मांडर में 3 साल पहले डायन बताकर पांच महिलाओं की हत्या के मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने इस मामले के 28 आरोपियों को रिहा कर दिया है, जबकि 11 लोगों को दोषी करार दिया है। दोषी करार दिये गये सभी 11 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी है। डायन-बिहासी के नाम पर हुई इस हत्याकांड में 45 ग्रामीणों को आरोपी बनाया गया था। इसमें दो नाबालिग थे और कुछ की मौत हो गयी।
ज्ञात हो कि 7 अगस्त, 2015 की देर रात रांची जिले के मांडर थाना क्षेत्र के कनीजिया गांव में पांच महिलाओं की लाठियों और धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी थी। इनके शव को बोरे में बंद करकेगांव के बाहर सुनसान जगह में फेंक दिया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में 50 लोगों की गिरफ्तारी हुई।