झारखंड
झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स के इमरजेंसी वार्ड में आग
By Deshwani | Publish Date: 1/8/2018 3:13:37 PM रांची। झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में आग लगने से बुधवार को अफरा-तफरी मच गयी। आग निचले तल पर स्थित इमरजेंसी वार्ड में लगी।
आग लगने से पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गयी। पूरा इमरजेंसी वार्ड धुआं-धुआं हो गया। तत्काल वार्ड से मरीजों क निकालने का काम शुरू कर दिया गया। वार्ड को खाली कराने के साथ-साथ आग बुझाने की कोशिशें भी जारी हैं।