ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
चुटूपालु घाटी में बस-ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, कई यात्री झुलसे
By Deshwani | Publish Date: 31/7/2018 3:49:43 PM
चुटूपालु घाटी में बस-ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, कई यात्री झुलसे

रांची। झारखंड में रांची से साहेबगंज जा रही आशीर्वाद नामक यात्री बस रांची-रामगढ़ फोरलेन पर चुटूपालु घाटी के पास रात करीब  9:00 बजे  ट्रक से टक्कर के बाद पलट गई। इसके बाद पीछे से आ रहे दो वाहनों की भी बस से भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बस मेंआग लग गई। बस से किसी तरह जान बचाकर निकले लोगों ने कहा कि टक्कर के बाद उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई। बस में कई लोगों के फंसे होने की सूचना है। आशंका जताई जा रही है कि बस में कुछ लोग जिंदा जल गए हैं। आस-पास के लोगों के मुताबिक घाटी में इंसानी शरीर के जलने जैसी बदबू आ रही है। हालांकि मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। घायलों को आठ एंबुलेंस से रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया है। 

फोरलेन सड़क पर दोनों ओर से एहतियात के तौर पर ट्रैफिक रोक दी गई है। आग लगी गाड़ियों में लगातार विस्फोट हो रहा है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार इंसानी शरीर जलने जैसी बदबू चारों तरफ फैल गई है। रामगढ़ से रांची आने वाले वाहनों को रामगढ़ में ही रोक दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक दोनों तरफ से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। 

घाटी का नजारा काफी भयावह बना था। आसमान से पानी बरस रहा था तो जमीन से आग धधक रही थी, आग की लपटें भी इतनी तेज की बचाओ कर्मी भी घटना स्थल तक पहुंचने से कतरा रहे थे। घटना रात करीब 9 बजे की है, रात के अभी साढ़े दस बज गए है, अभी तक दो दमकल गाड़ियों को छोड़कर कोई घटना स्थल तक पहुंच नहीं पाया। 

मौत के मुहं से जिंदा निकले साहेबगंज के एरिया सर्वे अफसर रुंधे गले से फोन पर अपने अधिकारियों को इस त्रासदी में बच जाने की सूचना देते हैं। फ़ोन पर वे कहते हैं सर हमलोग बाल बाल बच गए सर, गाड़ी से हम निकलकर भाग रहे थे और आग हमारे पीछे पीछे चल रही थी। हमलोग तो बच गए सर लेकिन बड़ी संख्या में लोग जिंदा जल गया। हिन्दुस्तान से बात करते हुए वे बताते हैं कि गाड़ी में वे आगे बैठे थे। इसलिये निकल पाए। पीछे ओर स्लीपर में बैठे लोग तो निकल भी नहीं पाए होंगे। घटनास्थल पर आठ एंबुलेंस और दो अग्निशमन वाहन पहुंच चुके हैं। आग बुझाने के साथ-साथ घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS