ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
श्रावनी मेला आज से शुरू, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना
By Deshwani | Publish Date: 28/7/2018 11:51:52 AM
श्रावनी मेला आज से शुरू, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना

देवघर। झारखंड के देवघर मे़ एक महीने तक चलने वाला विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री रघुवर दास थोड़ी देर में इसका औपचारिक रूप से उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री देवघर पहुंच चुके हैं। सुबह पौने दस बजे सीएम देवघर के कुमैठा स्टैडियम में बने हेलीपैड पर उतरे। यहां से सीधे बाबा बैद्यनाथ के मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ पर जलार्पण किया। पूरे विधि-विधान के साथ पंडा ने पूजा कराई। मुख्यमंत्री ने बाबा भोलेनाथ से झारखंड प्रदेश और प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद मुख्यमंत्री बाबा मंदिर के सरदार पंडा से मिले और उनसे आशीर्वाद लिया।

यहां से वह दुम्मा रवाना हो जायेंगे, जहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 28 जुलाई से शुरू हो रहा श्रावणी मेला 26 अगस्त तक चलेगा। देवघर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री ने कई ट्वीट कर लोगों को श्रावणी मेला की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, ‘भगवान शिव की नगरी देवघर में आज से पवित्र शिव मेला का शुभारंभ हो रहा है। मान्यता है कि द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक मनोकामना लिंग के दर्शन से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। देवतुल्य श्रद्धालुओं के लिए झारखंड सरकार ने विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

देवघर आये सभी श्रद्धालुओं को देवतुल्य बताते हुए मुख्यमंत्री ने उनका झारखंड में स्वागत किया। उन्होंने सभी देशवासियों से देवघर आने की अपील की। कहा कि लोग यहां आयें और बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग पर जलार्पण कर पुण्य के भागी बनें।

 

उन्होंने कहा कि देवतुल्य श्रद्धालु जब बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाने के लिए पहुंचते हैं, तो उनके मन में बस एक ही आस रहती है कि वो भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की कोशिश है कि भक्तजनों को दर्शन में कोई परेशानी न हो। श्री दास ने सभी शिवभक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होने की भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS