झारखंड
स्वच्छ झारखंड का सपना साकार करने में आम लोगों की भागीदारी अहम : रघुवर दास
By Deshwani | Publish Date: 27/7/2018 6:32:59 PMरांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास की कोशिशों का नतीजा है कि झारखंड के 11 जिले ओडीएफ घोषित हो गए हैं और बाकी बचे जिलों में युद्ध स्तर पर काम हो रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन स्वच्छता सर्वेक्षण की शुरुआत की और 2 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री मोदी के सपने को पूरा करने का संकल्प दोहराया।
सीएम का कहना है कि स्वच्छ झारखंड का सपना तभी साकार होगा जब इसमें आम लोगों की भागीदारी भी होगी। सरकार के प्रयासों के द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में झारखंड लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। रघुवर दास का कहना है कि हमारे द्वारा कोशिश की जा रही है कि झारखंड स्वच्छता के मामले में अव्वल राज्य बने।
जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार स्वच्छता अभियान को लेकर पिछले काफी समय से काम कर रही है। इसी के चलते सरकार के हाथ बड़ी सफलता लगी है। राज्य के 24 जिलों में से 11 जिलों को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। इसके साथ ही अन्य जिलों को ओडीएफ बनाने को लेकर सरकार के द्वारा तेजी से काम किया जा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का कहना है कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन बापू को श्रद्धांजलि स्वरूप स्वच्छ झारखंड भेंट करने के अभियान में सब लोग पूरी तरह से जुटे हुए हैं।