झारखंड
क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने धनबाद आयेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
By Deshwani | Publish Date: 24/7/2018 6:36:58 PM धनबाद। क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन में संघ प्रमुख मोहन भागवत शामिल होंगे। आयोजन 28 से 30 दिसंबर 2018 में होने वाला है। खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सरकार की ओर से हर सहयोग का आश्वासन दिया गया। बैठक में राष्ट्रीय अधिवेशन से संबंधित सभी मुख्य बिंदुओं पर चर्चा हुई।
इस राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में संघ प्रमुख मोहन भागवत उपस्थित रहेंगे। साथ ही भारत सरकार के खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के अलावे कई राज्यों के खेल मंत्री सहित 72 अर्जुन पुस्कार धारक भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। झारखंड क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इस अधिवेशन के मुख्य आकर्षण रहेंगे।