ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
विधानसभा में नियुक्तियों व प्रोन्नतियों में हुई गड़बड़ी पर गवर्नर ने की स्पीकर से बातचीत
By Deshwani | Publish Date: 24/7/2018 11:36:14 AM
विधानसभा में नियुक्तियों व प्रोन्नतियों में हुई गड़बड़ी पर गवर्नर ने की स्पीकर से बातचीत

रांची। कल विधानसभा अध्यक्ष डॉ दिनेश उरांव को झारखंड के राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने  नाश्ते पर राजभवन बुलाया। इस दौरान विधानसभा में नियुक्तियों व प्रोन्नतियों में हुई गड़बड़ी पर सेवानिवृत्त न्यायाधीश विक्रमादित्य आयोग की अनुशंसा की जानकारी दी। कहा कि गलत तरीके से की गई नियुक्ति व प्रोन्नति के लिए आयोग ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को दोषी माना है। उनके विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की है। कई कर्मचारियों व अधिकारियों को बर्खास्त करने, वसूली करने आदि की अनुशंसा की है। राज्यपाल ने स्पीकर से पूछा कि वह आयोग की अनुशंसा का अनुपालन कैसे करेंगे। अगर अनुपालन में कोई अड़चन या दिक्कत आती है, तो वह उनसे बता सकते हैं। 
जानकारी के अनुसार, आयोग ने  वर्ष 2000 से 2014 के बीच विधानसभा में हुई नियुक्ति/प्रोन्नति में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी, आलमगीर आलम और शशांक शेखर भोक्ता को दोषी माना है। तीनों पर आपराधिक मामला दर्ज कराने की अनुशंसा की है। कई कर्मचारियों व अधिकारियों को बर्खास्त करने की भी अनुशंसा की है। आयोग ने माना है कि नियुक्ति व प्रोन्नति में भारी पैमाने पर गड़बड़ियां हुई हैं। नियमों को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया। अपने-अपने करीबियों व रिश्तेदारों की नियुक्ति गलत तरीके से कर ली गई है। नियमावली में भी छेड़छाड़ की गई है। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS