झारखंड
ट्रक से टकराकर स्कॉर्पियो पर पलटी बस, तीन लोगों की मौत, कई घायल
By Deshwani | Publish Date: 23/7/2018 11:45:09 AMरांची। कोडरमा घाटी में कल रात एक स्कॉर्पियो पर एक बस विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकराकर पलट गई इसमें स्कॉर्पियो में सवार के तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बस में सवार कई लोगों के घायल हो गई। मृतकों की पहचान रजौली थाना के परसा के मनोज यादव, हरदीया सेक्टर-ए के रामाश्रय सिंह और रामडीहा निवासी कारू यादव के रूप में हुई है। स्कॉर्पियो चालक दीपक यादव और लालू यादव भी हादसे में घायल हुए हैं।
बस के पलटते ही एक के बाद एक करीब एक दर्जन वाहन एक-दूसरे से टकराये। इससे कोडरमा घाटी में कोहराम मच गया। घटना में बस पर सवार आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद पूरी कोडरमा घाटी में लगभग डेढ़ किलोमीटर तक जाम लग गया। रात करीब 10 बजे हुए हादसे की सूचना मिलने पर कोडरमा थाना की पुलिस पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। देर रात तक जाम खुलवाने का प्रयास जारी रहा। बारिश की वजह से पुलिसकर्मियों को जाम हटवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।