झारखंड
अपार्टमेंट में चल रहा था सेक्स रैकेट, 7 जोड़े पकड़ाये
By Deshwani | Publish Date: 22/7/2018 2:47:29 PM रांची। राजधानी में एक सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यह रैकेट सदर थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में चल रहा था। रविवार को सदर थाना की पुलिस ने छापामारी कर बूटी मोड़ के पास स्थित सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट मिशन हॉस्पिटल के सामने स्थित इस अपार्टमेंट से 7 जोड़ों को हिरासत में लिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कब से यहां यह रैकेट चल रहा था। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं ये लोग लिव-इन में तो नहीं रह रहे थे।