ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
रांची में दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या
By Deshwani | Publish Date: 15/7/2018 3:56:22 PM
रांची में दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या

रांची। राजधानी के सोनाहातू थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी। थाना क्षेत्र के चोकाहातु गांव के सुकराम प्रमाणिक (38) को अज्ञात लोगों ने रविवार की सुबह सिर में गोली मार दी।

घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गयी। बताया जाता है कि रविवार सुबह करीब 6 बजे के आसपास वह जिलिंगसेरेंग गांव स्थित ससुराल से लौट रहे थे। इसी दौरान पांडाडीह और चोकाहातु के बीच अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी। हत्यारों के बारे में अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। हालांकि, बताया जा रहा है कि सुकराम का किसी से जमीन विवाद था।

 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS