झारखंड
नक्सली आकाश को जिंदा या मुर्दा पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू, अभियान में 600 जवान शामिल
By Deshwani | Publish Date: 13/7/2018 4:49:13 PMजमशेदपुर। एक करोड़ के इनामी नक्सली को पकड़ने के अभियान में लगभग 600 जवान शामिल किए गए हैं। गत दिनों सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक जवान शहीद हो गए थे। इस दौरान नक्सली काफी बड़ी संख्या में थे। इसमें एक करोड़ का इनामी नक्सली आकाश भी इस मुठभेड़ का हिस्सा था। आकाश को पकड़ने के लिए पुलिस और जवानों ने पूरी तैयारी कर ली है।
नक्सली आकाश को जिंदा या मुर्दा पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। इस सर्च ऑपरेशन में 600 से अधिक जवान शामिल हैं। यह ऑपरेशन झारखंड और पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाया जा रहा है।
इस ज्वाइंट ऑपरेशन से पहले पुलिस ने पूरी तैयारी की है। सीआरपीएफ के जवानों की टीम खोजी कुत्ता लेकर जंगल, पहाड़ और बीहडों में नक्सली दस्ते की तलाश कर रही है। जवानों की कोशिश है कि इनामी नक्सलियों के साथ बाकी नक्सलियों को भी पुलिस पकड़ने में कामयाब हो।
सीआरपीएफ के जवान निर्मल घोष के शहीद होने के बाद पुलिस ने नक्सलियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन की शुरुआत की है। यह अब तक का सबसे बडा सर्च अभियान और उम्मीद की जा रही है पुलिस को बड़ी सफलता मिलेगी।