ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
अमित शाह ने की रघुवर सरकार के विकास कार्यों की प्रशंसा
By Deshwani | Publish Date: 12/7/2018 1:20:58 PM
अमित शाह ने की रघुवर सरकार के विकास कार्यों की प्रशंसा

रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मिशन-2019 के तहत कल रांची पहुंचे। यहां पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में कूदने का आह्वान किया। झारखंड में लोकसभा की सभी 14 सीटों पर कमल खिलाने का टास्क दिया। नरेंद्र मोदी सरकार के चार वर्षों के काम-काज का हिसाब भी दिया। केंद्र सरकार की ओर से आदिवासी, दलित, पिछड़ों, किसानों और गांवों के लिए बनायी गई एक-एक योजना और उसकी उपलब्धियां बताई। झारखंड में रघुवर दास सरकार के विकास कार्यों की प्रशंसा की। डिबडीह स्थित कॉर्निवाल हॉल में जनजातीय संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा : भाजपा ने झारखंड के हजारों शहीदों के साथ न्याय किया। अलग राज्य बनाया।  
 उन्होंने कहा कि अलग राज्य बनाने के लिए हजारों लोग शहीद हुए, लेकिन उनके कानों में जूं नहीं रेंग रहा था। अर्जुन मुंडा की पहली सरकार में रोड-मैप बना। अब रघुवर दास उस पर विकास में आगे बढ़ रहे हैं। नरेंद्र मोदी के निर्देश में रघुवर दास विकास कार्य कर रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा, बातों पर मत जाइए, चार साल पहले के झारखंड और आज के झारखंड को देखिए, रोड अच्छे हुए कि नहीं, पानी और बिजली पहुंचे िक नहीं।पिछले पांच वर्षों में झारखंड को चार लाख करोड़ दिये हैं। इसका हिसाब देने मैं आया हूं। झारखंड में जनजातीयों की संख्या है, इनके विकास की जरूरत है। 
  पैसे उन्हीं को ध्यान में रख कर दिये गये हैं. राहुल गांधी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, 13वें वित्त आयोग में झारखंड को 55 हजार करोड़ दिये थे. 14 वें वित्त आयोग में नरेंद्र मोदी की सरकार ने एक लाख 43 हजार करोड़ दिये. इसके अतिरिक्त 12 हजार करोड़ रुपये दिये गये. मुद्रा लोन में 13 हजार करोड़ रुपये दिये. एक लाख 17 हजार करोड़ खदानों से दिया. 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS