झारखंड
पेट्रोल पंप के पास फायरिंग, एक की मौत, एक घायल
By Deshwani | Publish Date: 12/7/2018 1:01:44 PMरांची। आज हजारीबाग जिले में गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य घायल हो गया। बताया जाता है कि हजारीबाग पगमिल पेट्रोल पंप के पास किसी बाइक सवार ने गोली चलाई। इसमें सज्जू खान की मौत हो गयी, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। घटना के समय मृतक पगमिल रोड स्थित पेट्रोल पम्प के पास खड़ा था, उसी वक्त घटना को अंजाम दिया गया।
बाइक सवार अपराधी सज्जू खान के पास पहुंचकर सामने से सिर में गोली मार दी। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस हत्या के पीछे एक पुराने विवाद को कारण माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 6 साल पहले भी सज्जू पर फायरिंग की गई थी, लेकिन उस वक्त वह बाल-बाल बच गया था। लेकिन उसके एक सहयोगी सम्मी की मौत हो गई थी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद हजारीबाग सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। साथ ही पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे को फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। मृतक सज्जू खान जमीन के व्यवसाय से भी जुड़ा हुआ था, लिहाजा पुलिस इस बिन्दु पर भी पड़ताल कर रही है।