झारखंड
अमित शाह का झारखंड दौरा आज, तैयारियां पूरी
By Deshwani | Publish Date: 11/7/2018 1:25:05 PMरांची। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज एक दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंच रहे हैं। उनके कार्यक्रम को लेकर प्रदेश भाजपा की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। अमित शाह सुबह 10 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वह सीधे प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। साथ ही लोकसभा प्रभारियों और लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के साथ बैठक करेंगे। शाह विस्तारकों के साथ भी बैठक करेंगे। इन बैठकों में कोर कमेटी के सदस्य और प्रदेश महामंत्री मौजूद रहेंगे। डिबडीह स्थित कॉर्निवाल में आदिवासी बुद्धिजीवियों के साथ बैठक करेंगे।
शाह के रांची आगमन को लेकर भाजयुमो स्वागत की तैयारी में जुट गया है। इसको लेकर रांची महानगर और ग्रामीण जिलों के सभी मंडलों में बैठक आयोजित की गई। इसमें अमित शाह के स्वागत की जिम्मेदारी सौंपी गई। हवाई अड्डा से प्रदेश कार्यालय तक अमित शाह के काफिले के आगे 2000 मोटरसाइकिल पर सवार कार्यकर्ता अगुवाई करेंगे। काफिले के आगे 50 बुलेट पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कुर्ता-पाजामा और पगड़ी पहनकर चलेंगे।