ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
मधु कोड़ा के घर गूंजा नन्हें मेहमानों की किलकारी, खुशी से झूमा परिवार
By Deshwani | Publish Date: 10/7/2018 5:25:07 PM
मधु कोड़ा के घर गूंजा नन्हें मेहमानों की किलकारी, खुशी से झूमा परिवार

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। उनकी धर्मपत्नी और जगन्नाथपुर विधानसभा से विधायक गीता कोड़ा ने आज रांची के एक नर्सिंग होम में बच्चे को जन्म दिया। बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। जानकारी के अनुसार, कोड़ा दंपति की दो बेटियां भी हैं।

जानकारी के मुताबिक, कोड़ा दंपति की दो बेटियां भी हैं। पुत्र रत्न की प्राप्ति से हर्षित मुध कोड़ा ने कहा कि मेरे घर आया एक नया मेहमान किलकारियों से गूंज उठा मेरा घर आंगन, ईश्वर की असीम कृपा से आज हमें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। मैं सभी मित्रों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने हमारे लिए ईश्वर से कामना की।


गौरतलब है कि गीता कोड़ा पश्चिर्मी सिंहभूम के जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से 2014 में दूसरी बार विधायक चुनी गईं। उन्होंने जय भारत समानता पार्टी से चुनाव लड़कर पहली बार 2009 में विधानसभा में कदम रखा था। पूर्व मुख्यमंत्री कोड़ा की पत्नी सही मायने में उनकी राजनीतिक उत्तराधिकारी हैं।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS