ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
14 को निकाली जाएगी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा,तैयारियां पूरी
By Deshwani | Publish Date: 10/7/2018 1:34:09 PM
14 को निकाली जाएगी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा,तैयारियां पूरी

रांची। हर साल की भांति इस बार भी भगवान जगन्नाथ  की रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस रथ यात्रा के सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सबसे पहले भगवान जन्नाथ का नेत्रदान किया जायेगा। नेत्रदान करने के बाद भगवान को मंडप में लाया जायेगा। शाम पांच बजे स्तुति सहित अन्य अनुष्ठान के बाद भगवान की महाआरती की जायेगी। इसके बाद श्रद्धालु भगवान का दर्शन कर पायेंगे। इस दिन भगवान को पुआ सहित अन्य प्रसाद का भोग लगाया जायेगा अौर प्रसाद स्वरूप इसका वितरण किया जायेगा।14 जुलाई को रथ यात्रा निकाली जायेगी। सुबह भगवान की पूजा-अर्चना के बाद चार बजे उन्हें भात, दाल, सब्जी, खीर आदि का भोग लगाया जायेगा। महिला अौर पुरुषों के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था की गयी है।
  दोपहर 2.30 बजे विष्णु लक्षार्चना होगी। इसके समापन के बाद भगवान की आरती और प्रसाद वितरण के बाद शाम 4.30 बजे खींचा जायेगा। हजारों भक्त रथ खींचकर मौसीबाड़ी लायेंगे। यहां से भगवान को रथ से उतारकर मंदिर में विराजित किया जायेगा। इसके बाद उनकी पूजा-अर्चना कर आरती उतारी जायेगी अौर उन्हें पुआ अौर गुड़ का भोग लगाया जायेगा। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS