ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
अमित शाह का रांची दौरा कल, तैयारियां पूरी
By Deshwani | Publish Date: 10/7/2018 1:23:43 PM
अमित शाह का रांची दौरा कल, तैयारियां पूरी

रांची। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह कल रांची दौरे में आएंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर प्रदेश भाजपा की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह रांची पहुंच चुके हैं। उन्होंने पार्टी की ओर से की गयी तैयारियों का जायजा लिया।

 

शाह बुधबार को 10 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे सीधे प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। साथ ही लोकसभा प्रभारियों व लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा विस्तारकों के साथ बैठक करेंगे। इन बैठकों में कोर कमेटी के सदस्य व प्रदेश महामंत्री मौजूद रहेंगे। प्रदेश कार्यालय में भोजन करने के बाद डिबडीह स्थित कॉर्निवाल में आदिवासी बुद्धिजीवियों के साथ बैठक करेंगे।

 

 बैठक के बाद कांके रोड स्थित मयूरी प्रेक्षागृह जाएंगे। यहां पर आइटी सेल के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद वे स्टेट गेस्ट हाउस लौट जायेंगे। 12 को यहां से शाह पटना के लिए रवना होंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाह पूर्व में प्रदेश नेतृत्व को सौंपे गए दायित्वों के बारे में जानकारी लेंगे। इसमें बूथ कमेटी का गठन, बूथों पर मोटरसाइकिल कार्यकर्ताओं की सूची, व्हाट्स एेप का इस्तेमाल करने वाले कार्यकर्ताओं की जानकारी होगी। प्रदेश नेतृत्व की ओर से इस संबंध में सारी सूची तैयार कर ली गई है। इसमें बूथ कमेटी के सदस्यों का फोन नंबर अंकित है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS