ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
देवघर में कांवरियों को कराये जायेंगे शिवलोक और चार धाम के दर्शन
By Deshwani | Publish Date: 6/7/2018 4:12:31 PM
देवघर में कांवरियों को कराये जायेंगे शिवलोक और चार धाम के दर्शन

देवघर। देवघर की विश्‍व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर शुक्रवार को मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी की अध्यक्षता में देवघर सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि कांवरियों की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जायेगा। इसके लिए 12000 अतिरिक्‍त सुरक्षाबलों को तैनात किया जायेगा। 

 
इसके साथ ही अतिरिक्त थाने भी बनाये जायेंगे, जिससे कांवरियों की मानिटरिंग और मदद की जायेगी। सभी थानों की मानिटरिंग युनिफाइड कंट्रोल रूम के माध्यम से किया जायेगा। कावरियों के लिए इंद्र वर्षा का इंतजाम होगा। सुरक्षा के लिए 12000 सुरक्षा बल लगाये जायेंगे।
 
बैठक में निर्णय किया गया कि कावरियों को शिवलोक दर्शन के माध्यम से चार धाम सहित 12 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कराया जायेगा। मेला में रविवार व सोमवार को शीघ्र दर्शनम की सुविधा नहीं होगी। बाकी दिनों में हर दिन 4000 कांवरिया को शीघ्र दर्शनम का लाभ मिल सकेगा। 
 
कांवरियो की सुविधा के लिए कांवरिया पथ पर करीब पांच किलोमीटर तक सड़कों पर कूल पेंट लगाया जायेगा। कांवरियो की गिनती के लिए हेड काउंट मशीन लगाया जायेगा। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाये जायेंगे।
 
बैठक में डीजीपी डी के पाण्‍डेय, प्रधान सचिव एस के जी रहाटे, अपर पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता, ऊर्जा सचिव डॉ नीतीन मदन कुलकर्णी, नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह सहित  विभिन्न विभागों के सचिव, संताल परगना आयुक्त डॉ प्रदीप, देवघर व दुमका के डीसी व एस पी शामिल थे।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS