ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, एक की मौत, कई घायल
By Deshwani | Publish Date: 4/7/2018 2:42:12 PM
यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, एक की मौत, कई घायल

रांची/तमाड़। पश्चिम बंगाल से झारखंड आ रही बस रांची के पास तमाड़ में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 12 गंभीर रूप से घायल हो गये। सामान्य रूप से घायल लोगों को अन्य वाहन से उनके घर भेज दिया गया।

बताया जाता है कि रांची जिला के तमाड़ थाना क्षेत्र के रुगड़ी हाई स्कूल के पास रांची-टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 पर बुधवार सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर 15 फीट नीचे खाई में गिर गयी। इसमें सान्या बस के नीचे दब जाने से बस के खलासी की मौत हो गयी। बस में 45 यात्री सवार थे।

बताया जाता है कि कोलकाता से आ रही तेज रफ्तार यात्री बस तमाड़ में एक ऑटो को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया के नीचे पलट गयी। घटनास्थल पर ही सान्या बस के खलासी की मौत हो गयी।

बस के पुलिया से गिरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गयी. लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और बस में फंसे यात्रियों को निकालना शुरू कर दिया। हाइवे पेट्रोलिंग और तमाड़ थाना की पुलिस को भी दुर्घटना की सूचना दी गयी।


बुंडू अस्पताल से एंबुलेंस मंगाये गये और घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. दुर्घटना में मामूली रूप से घायल लोगों को स्थानीय बुंडू अस्पताल में इलाज के बाद छोड़ दिया गया. वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए रांची के रिम्स भेज दिया गया है.

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS