ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
लड़कों ने की छेड़छाड़ तो किन्नर ने किया हंगामा
By Deshwani | Publish Date: 4/7/2018 1:27:59 PM
लड़कों ने की छेड़छाड़ तो किन्नर ने किया हंगामा

जमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र के गोल चक्कर के पास ऑटो में सवार दो युवकों ने साथ में बैठी एक 'लड़की' को छेड़ दिया लेकिन लड़कों ने जिसे लड़की समझ कर छेड़ा था वह लड़की नहीं बल्कि किन्नर थी। लड़कों के इस दुर्व्यवहार के बाद किन्नर ने हंगामा करना शुरू कर दिया। देर रात बीच सड़क पर हुए इस हंगामे के बाद अफरा तफरी मच गयी। मौके पर पहुंची पुलिस भी वहां से निकल गई। किन्नर का आरोप है कि साकची गोल चक्कर के पास ऑटो सवार दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। इस बीच बचाव में उसके कपड़े तक फट गए।


किन्नर ने आरोप लगाया कि कुछ दूरी पर खड़ी पीसीआर वैन भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आई। इससे आक्रोशित होकर उसने अकेले ही दोनों ही युवकों से उलझ गई और शोर मचाने लगी। इस बीच हो हंगामा होता देख पीसीआर की वैन मौके पर पहुंची, लेकिन मामले की नजाकत को देखकर 'नौ दो ग्यारह' हो गई। 

 किन्नर ने घंटों तक बीच सड़क पर बबाल किया और पुलिस के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली। किन्नर के अनुसार पुलिस की मौजूदगी में इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। वहीं, पुलिस के नकारात्मक रवैये पर पीड़ित किन्नर ने कहा कि पुलिस के कारण शहर और आसपास के इलाकों में इस तरह की घटनाएं आम हो चुकी है। उसने पुलिस पर आरोप लगाया कि रात्रि गश्ती में पुलिस की मौजूदगी होने के बावजूद भी इस तरह की घटनाएं आम हो चुकी है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS