ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
पूर्व मंत्री एनोस एक्का को आजीवन कारावास, विधानसभा की सदस्यता रद्द
By Deshwani | Publish Date: 3/7/2018 2:46:31 PM
पूर्व मंत्री एनोस एक्का को आजीवन कारावास, विधानसभा की सदस्यता रद्द

रांची/सिमडेगा। पारा टीचर हत्याकांड में पूर्व मंत्री और विधायक एनोस एक्का को आज मंगलवार को आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी है। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए उनपर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। आपको बता दें कि बीते शनिवार को  एनोस एक्का सहित तीन को  अपर जिला एवं  सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने  दोषी  करार दिया है। अदालत ने सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए तीन जुलाई की तिथि निर्धारित की थी।

कोर्ट ने कोलेबिरा विधायक एनोस एक्का को धारा 302, 120 बी, 201 और 171 एफ के तहत दोषी माना था। इस सजा के साथ ही उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो चुकी है। पारा शिक्षक मनोज कुमार की हत्या नवंबर 2014 में हुई थी। हत्या के आरोप में गिरफ्तार एनोस एक्का रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद हैं।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS