झारखंड
खूंटी मामले को लेकर कांग्रेस भवन में बैठक संपन्न
By Deshwani | Publish Date: 29/6/2018 10:47:12 AMरांची। खूंटी मामले के लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के निर्देश पर गठित कमेटी की पहली बैठक कल कांग्रेस भवन में हुई। कमेटी के सदस्य डॉ प्रदीप बलमुचु, डॉ रामेश्वर उरांव, नियेल तिर्की, कालीचरण मुंडा व रमा खलखो हैं। यह कमेटी खूंटी का दौरा कर लोगों से मिल कर समस्याओं की जड़ तक जायेगी और इस संबंध में प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस को समर्पित करेगी।
बैठक में कमेटी के सदस्यों ने कहा कि सरकार घटनाओं की रोक-थाम के लिए सिर्फ जिला प्रशासन व पुलिस बल का प्रयोग कर रही है, जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए काफी नहीं है। पांचवीं अनुसूची इलाके में रघुवर सरकार की नीतियों के कारण अशांति का माहौल बना है। रघुवर सरकार को जानना चाहिए कि इस क्षेत्र में जमीन को बचाने के लिए बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू का विद्रोह हुआ और जमीन बचाने के लिए सीएनटी/एसपीटी एक्ट बनाया गया।