ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में झारखंड देश में अव्वल रांची। राष्ट्रीय स्तर पर शहरी स्वच्छता में अव्वल आने के बाद झारखंड अब स्मार्ट सिटी योजना के क्रियान्वयन में भी पहले स्थान पर आ गया है। वहीं, देश भर के
By Deshwani | Publish Date: 29/6/2018 10:21:27 AM
स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में झारखंड देश में अव्वल रांची। राष्ट्रीय स्तर पर शहरी स्वच्छता में अव्वल आने के बाद झारखंड अब स्मार्ट सिटी योजना के क्रियान्वयन में भी पहले स्थान पर आ गया है। वहीं, देश भर के

 स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में झारखंड देश में अव्वल

रांची। राष्ट्रीय स्तर पर शहरी स्वच्छता में अव्वल आने के बाद झारखंड अब स्मार्ट सिटी योजना के क्रियान्वयन में भी पहले स्थान पर आ गया है। वहीं, देश भर के चयनित स्मार्ट शहरों में चल रही विकास की योजनाओं के क्रियान्वयन के आधार पर जारी स्मार्ट सिटी रैंकिंग में झारखंड की राजधानी रांची को छठा स्थान मिला है। केंद्र के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई रैंकिंग में यह बात सामने आई है। पिछले सप्ताह की रैंकिंग में रांची छठे स्थान पर थी, जबकि झारखंड आठवें स्थान पर था।

केंद्र द्वारा जारी इस सप्ताह की रैंकिंग में 171.59 स्कोर के साथ झारखंड जहां पहले स्थान पर है, वहीं गुजरात और राजस्थान क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर है। स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में नागपुर पहले स्थान पर है। बता दें कि विभिन्न राज्यों से चुने गए शहरों में चल रहे स्मार्ट सिटी मिशन की योजनाओं में प्रगति की हर सप्ताह रैंकिंग की जाती है। यह रैंकिंग देश के 98 चयनित स्मार्ट शहरों और 31 राज्यों में चल रही योजनाओं की प्रगति के आधार पर की गई है।

राज्यों की रैंकिंग में झारखंड अव्वल है। वहीं, स्मार्ट सिटी रैंकिंग में राजधानी रांची को छठा स्थान मिला है। पिछले सप्ताह की गयी रैंकिंग में रांची छठे पायदान पर ही थी, लेकिन राज्यों की रैंकिंग में झारखंड आठवें स्थान पर था। यह रैंकिंग  देश के 31 (राज्य व केंद्र शासित प्रदेश) और 98 चयनित स्मार्ट शहरों में चल रही स्मार्ट सिटी  योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट के आधार पर जारी की जाती है। 
 
मालूम हो कि देश के विभिन्न राज्यों से चुने गये शहरों में चल रही स्मार्ट सिटी मिशन योजनाओं की हर सप्ताह रैंकिंग तैयार की जाती है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की वेबसाइट पर इसे प्रकाशित किया जाता है। रैंकिंग सार्वजनिक करने से यह पता चलता है कि राज्यों और शहरों में चल रही योजनाओं की मॉनिटिरिंग सही तरीके से हो रही है। 
 
सभी स्मार्ट सिटी के बीच योजनाओं को पूरा करने के लिए प्रतियोगी माहौल भी तैयार हो रहा है। पिछले 15 दिनों से साप्ताहिक रैंकिंग जारी की जा रही है। साप्ताहिक रैंकिंग के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन, टेंडर, डीपीआर के  अलावा योजनाएं पूरी करने के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित किये गये हैं।
 नौ अन्य योजनाओं का डीपीआर बनकर तैयार है। शेष योजनाओं के डीपीआर पर काम चल रहा है। इनमें रांची नगर निगम, जुडको व रांची स्मार्ट सिटी काॅरपोरेशन लिमिटेड की कई योजनाएं शामिल हैं। रांची नगर निगम की कई ऐसी योजनाएं पूरी होने के कगार पर हैं। इससे अगली साप्ताहिक रैंकिंग तक रांची के भी ऊपर पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS