ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
पत्थलगड़ी समर्थकों के चंगुल से अगवा पुलिस के तीनों जवान रिहा
By Deshwani | Publish Date: 29/6/2018 9:37:42 AM
पत्थलगड़ी समर्थकों के चंगुल से अगवा पुलिस के तीनों जवान रिहा

रांची। भाजपा सांसद करिया मुंडा के आवास से अगवा तीनों सुरक्षाकर्मियों को रिहा करा लिया गया है। इन्हें छुड़ाने के लिए कल भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। तीनों पुलिस कर्मी सकुशल हैं। बताया जा रहा है कि 72 घंटे बाद पत्थलगड़ी समर्थकों ने पुलिस के बढ़ते दबाब में उन्हें रिहा किया है। इसकी जानकारी एसपी अश्विनी कुमार सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि अपहृत जवानों को आज सुबह मुरहू थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। जवानों को सैको थाना में रखा गया है।


उन्होंने बताया कि इन तीन जवानों को मुक्त कराने के लिए झारखंड पुलिस के 500 से ज्यादा जवान जंगलों की खाक छान रहे थे। कल शाम पुलिस को अचानक सूचना मिली की खूंटी से करीब 25 किलोमीटर दूर जंगल में स्थित एक स्कूल भवन में तीनों जवानों को रखा गया है। डीआइजी एवी होमकर के साथ आइजी खुद करीब 200 जवानों के साथ मुरहू थाना क्षेत्र के गुटियारा गांव पहुंचे और स्कूल को घेर लिया।


सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन जवान नहीं मिले। पुलिस के पहुंचने से पहले ही तीनों जवानों से अन्यत्र शिफ्ट कर दिया गया था। पुलिस खाली हाथ लौट आयी, लेकिन जवानों की तलाश नहीं थमी। लगातार सर्च ऑपरेशन चलता रहा। खूंटी के सीमावर्ती इलाकों की नाकेबंदी कर दी गयी। अंतत: पुलिस की दबिश से डरकर पत्थलगड़ी समर्थकों ने आज सुबह तीनों जवानों को मुक्त कर दिया।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS