ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
सीरियल बम धमाकों से दहला गढ़वा
By Deshwani | Publish Date: 28/6/2018 1:48:05 PM
सीरियल बम धमाकों से दहला गढ़वा

रांची। बूढा पहाड़ पर आज दूसरे दिन भी विस्फोट से दहलता रहा। धमाकों की आवाज दूर-दूर इलाकों तक सुनाई देती रही। झारखंड में नक्सलियों के सबसे बड़े गढ़  के रुप जाने वाला बुढ़ा पहाड़ में लगातार तीन दिन तक अभियान चलाने के बाद झारखंड जगुआर के जवान अपने बैरक में लौट रहे थे। दिन में करीब एक बजे दुश्मनों से सामना हुआ, तो जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और नक्सलियों को भागने के लिए मजबूर कर दिया। मुठभेड़ बूढ़ा पहाड़ के विजया टोला के पास हुई थी। नक्सलियों के खदेड़ने के बाद जवान बैरक के लिए रवाना हुए। करीब 500 मीटर ही बढ़े होंगे कि अचानक एक के बाद एक 22 सीरियल बम धमाके हुए। पैदल चल रहे जवान इसकी चपेट में आ गये। धमाकों की आवाज खपरी महुआ एवं पोलपोल गांव तक के लोगों ने सुनी। इसके बाद आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। जवानों में अफरा-तफरी मच गई।

जवानों ने अपने कई साथियों को खून से लथपथ पाया। 6 की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। कई गंभीर रूप से घायल पड़े थे। सीरियल बम धमाके और जवानों की शहादत की खबर आसपास के इलाकों तक पहुंच गई। कल सुबह तक आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS