झारखंड
राजकीय सम्मान के साथ हुआ शहीद का अंतिम संस्कार
By Deshwani | Publish Date: 28/6/2018 1:23:40 PMरांची। झारखंड में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए जवान का पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांवों में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस नक्सली हमले में पलामू, दुमका, गुमला, गोड्डा, गढ़वा और रांची के जवान शहीद हुए थे।
जिस दौरान सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, तभी नक्सलियों ने वहां पर लैंडमाइन बिछाया हुआ था। जिस दौरान ये ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट के तुरंत बाद नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में सुरक्षाबलों की तरफ से नक्सलियों पर काफी हमला किया गया, जिसके कारण नक्सली बौखलाए हुए हैं।
बताया जाता है कि सुरक्षा बलों से सामना होने पर नक्सलियों ने गोलीबारी प्रारंभ कर दी और रास्ते में छिपाई गई बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इलाके में अभी भी मुठभेड़ जारी है और क्षेत्र में सुरक्षा बलों की और टुकड़ियां भेजी गयी हैं। घायल जवानों को अस्पताल ले जाने के लिए हेलिकॉप्टर पहुंचे हैं।
मंगलवार की दोपहर को भंडारिया थाना कैंप से झारखंड जगुआर के जवान बूढ़ा पहाड़ पर छापामारी करने निकले थे। इसी दौरान बूढ़ा पहाड़ के नीचे शिंजो गांव के पास नक्सलियों ने लैंडमाइन बिछा रखी थी, जैसे ही झारखंड के जगुआर का वाहन वहां पहुंचा जोरदार धमाके के साथ लैंडमाइंस विस्फोट हुआ।