ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
मांस फेंके जाने के बाद दो समुदायों में पत्थरबाजी, सिटी डीएसपी घायल
By Deshwani | Publish Date: 27/6/2018 3:03:42 PM
मांस फेंके जाने के बाद दो समुदायों में पत्थरबाजी, सिटी डीएसपी घायल

रांची। राजधानी में बुध‌वार की सुबह असामाजिक तत्वों ने उर्सुलाइन कॉन्वेंट में प्रतिबंधित मांस फेंक दिया। इसकी सूचना मिलते ही दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गये। मिशन चौक के पास दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव हुआ। इसमें सिटी डीएसपी घायल हो गये। लोगों ने रोड को जाम कर दिया। हालांकि, समय रहते पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

 
एसडीओ कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिला प्रशासन और पुलिस की सक्रियता की वजह से शहर का माहौल बिगड़ने से बच गया। प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर भीड़ को खदेड़ दिया। इसके बाद ट्रैफिक व्यवस्था सामान्य हो गयी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि क्षेत्र के सभी स्कूलों के बाहर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। सभी स्कूलों में नियत समय पर छुट्टी होगी।
 
प्रशासन ने यह भी कहा है कि उपलब्ध वीडियो फुटेज के आधार पर उन लोगों की पहचान की जायेगी, जिन्होंने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। ऐसे सभी लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। यहां बताना प्रासंगिक होगा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल को खराब करने के लिए थड़पखना स्थित आपत्तिजनक सामान फेंक दिया। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर दिया, तो कुछ लोगों ने इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की। हालांकि, प्रशासन ने उनकी मंशा पर पानी फेर दिया।
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS