ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय ने मनाया 38वां स्थापना दिवस
By Deshwani | Publish Date: 27/6/2018 10:28:01 AM
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय ने मनाया 38वां स्थापना दिवस

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय ने अपना 38वां स्थापना दिवस मनाया। इस विशेष मौके पर विधायक जीतू चरण राम समेत विश्वविद्यालय के कुलपति और कई गणमान्य शामिल हुए, जहां कई घोषणाएं भी की गई। इस अवसर पर समारोह का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वैज्ञानिक कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 शिक्षक और छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले वैसे किसानों को शामिल किया गया था जो पहले कभी सम्मानित नहीं हुए थे।

बता दें कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। गौरतलब है कि 26 जून 1981 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा कृषि विवि का उद्घाटन किया गया था और तब से इस विवि से हज़ारों कृषि वैज्ञानिक निकले है।

इस मौके पर कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय 2022 तक किसानों की आय दुगुना करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का पूरा प्रयास है कि किसान को कृषि की आधुनिक और उन्नत तकनीक से वाकिफ कराया जा सके। किसान को अगर सही तकनीकी जानकारी अधिक से अधिक होगी तो वह ऐसी फसलों की पैदावार आसानी से करेगा,जिसे उसकी माली हालत में सुधार होगा और इस प्रकार प्रधानमंत्री का 2022 तक किसानों की आय दोगुना किए जाने का सपना और वादा पूरा होगा। उन्होंने कहा कि आज का किसान स्वयं बहुत जागरुक है और वह खुद आगे बढ़कर उन्नत कृषि की जानकारी ले रहा है।

विश्वविद्यालय द्वारा स्थापना दिवस के दिन ही गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इसके तहत बिएयू ने  कांके प्रखंड के नगड़ी और एकवां गांव को गोद लिया है, इस कार्यक्रम के तहत गांव को कृषि के क्षेत्र में मॉडल गांव बनाये जाने की योजना है। वहां के किसानों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने से लेकर कृषि उत्पादन में वृद्धि और वैज्ञानिक तकनीक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। इस स्टॉल में कृषि तकनीकी की जानकारी संबंधी जागरूकता दी जाएगी मेले में बुकलेट लीफलेट और किसान डायरी का वितरण भी किया जाएगा स्थापना दिवस के दिन  यह निर्णय लिया गया।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS