ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
झारखंड में नक्सली हमलाः 6 जवान शहीद, 5 घायल
By Deshwani | Publish Date: 27/6/2018 10:09:47 AM
झारखंड में नक्सली हमलाः 6 जवान शहीद, 5 घायल

रांची। झारखंड के नक्सल प्रभावित लातेहर जिले में नक्सलियों ने कल रात एक बड़े हमले को अंजाम दिया। इस हमले में 6 जवान शहीद हो गए जबकि 4 जवान घायल बताए जा रहे हैं। कल देर शाम झारखंड जगुआर के 112 बटालियन और एसाल्ट ग्रुप 40 अभियान खत्म कर बूढ़ापहाड़ से उतर रही थी। तभी पहाड़ से उतरने के दौरान ही खपरी महुआ के पास तुरेर में भाकपा माओवादियों(नक्सली) द्वारा लगाए गए बारूदी सुरंग विस्फोट कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक सख्त घेराबंदी देखकर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसी बीच यहां रास्ते में लगाई गई एक लैंड माइन में विस्फोट हो गया। जिसकी चपेट में जवान आ गए।

 जवानों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद नक्सली मौके से भाग गए। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जवानों के हथियार भी लूट लिये हैं। जिस पुलिस पार्टी पर नक्सलियों ने हमला किया उसमें लातेहार और गढ़वा जिले के एसपी भी शामिल थे। दोनों ही अधिकारी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। गढ़वा के पुलिस उपमहानिरीक्षक विपुल शुक्ला ने बताया कि यहां हुए इस हमले में कई जवान घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 4 जवान घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पलामू, लातेहार, गढ़वा के पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS