झारखंड
इंतजार हुआ खत्म, झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट आज
By Deshwani | Publish Date: 27/6/2018 9:41:13 AMरांची। आज झारखंड एकेडमिक काउंसिल 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजों की घोषणा आज करेगा। इस साल राज्य में लगभग 3.17 लाख छात्रों ने 12वीं की आर्ट्स की परीक्षा दी थी। ये परीक्षाएं 8 मार्च शुरू होकर 27 मार्च तक चली थी। बोर्ड 12वीं आर्ट्स के नतीजों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर करेगा।
गौरतलब है कि 12वीं के साइंस और कॉमर्स के नतीजे पहले ही घोषित हो चुके हैं। साइंस में इस साल 92,405 परीक्षार्थियों में से 44,677 छात्र ही पास हो पाए। 12वीं साइंस का पास फीसद 48.34 रहा। जबकि कॉमर्स की परीक्षा में कुल 40,925 छात्रों में 40,244 छात्र सफल हुए। कॉमर्स में पास छात्रों का फीसद 67.49 प्रतिशत रहा।
बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in पर परीक्षा परिणामों की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही परीक्षार्थियों के इंतजार की घड़ी खत्म हो जाएगी। बता दें कि छात्रों के लिए 12वीं कक्षा का परिणाम बेहद अहम होता है क्योंकि यही वह परिणाम है जो उनके आगे का भविष्य तय करता है।