ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
पूर्व सांसद बागुन सुंबरुई का निधन, अंतिम संस्कार आज
By Deshwani | Publish Date: 23/6/2018 10:47:07 AM
पूर्व सांसद बागुन सुंबरुई का निधन, अंतिम संस्कार आज

जमशेदपुर। पूर्व सांसद बागुन सुंबरुई का कल देर रात टाटा मेन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बागुन सुंबरुई को दो मई को चाईबासा में ब्रेन स्ट्रोक व पैरालिसिस अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां कल रात पूर्व सांसद बागुन सुंबरुई के निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को टीएमएच के शीतगृह में रखा गया है और आज चाईबासा में अंतिम संस्कार किया जायेगा।

 

बागुन सुंबरुई के पार्थिव शरीर को जमशेदपुर से सड़क मार्ग से सरायकेला होते हुए चाईबासा ले जाया जायेगा। इससे पूर्व तिलक पुस्तकालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी जायेगी। बागुन सुंबरुई के निधन को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड के लिए बड़ी क्षति बताया है। वहीं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि बागुन सुंबरुई के निधन पर प्रदेश व कोल्हान कांग्रेस कार्यालयों में शोक मनाया जायेगा।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS