ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
झारखंड के पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां को 5 साल की सजा
By Deshwani | Publish Date: 21/6/2018 3:09:03 PM
झारखंड के पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां को 5 साल की सजा

 रांची। झारखंड के पूर्व भू-राजस्व मंत्री दुलाल भुइयां को 5 साल की सजा हुई है। उन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। रांची की सीबीआइ कोर्ट ने गुरुवार की सुबह झारखंड मुक्ति मोर्चा के पटमदा से विधायक रहे दुलाल भुइयां को सजा सुनायी। दुलाल भुइयां इस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में हैं।

 
आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में उनके खिलाफ सीबीआइ ने एक दिसंबर, 2014 को अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। दुलाल पर आरोप है कि उन्होंने रांची और जमशेदपुर में कई जगहों पर भू-खंड खरीदे। चार्जशीट में कहा गया है कि उनके पास कई वाहन के अलावा बैंकों में भी मोटी रकम जमा है।
 
राज्य के पूर्व भू-राजस्व मंत्री दुलाल भुइयां पर आरोप है कि 10 मार्च, 2005 से एक सितंबर, 2009 के बीच मंत्री रहते उन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की। उनके खिलाफ एक करोड़ तीन लाख चार हजार 547 रुपये की संपत्ति अर्जित करने के मामले में हाइकोर्ट के निर्देश पर वर्ष 2013 में कांड संख्या आरसी 21ए/2013 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS