झारखंड
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 21/6/2018 9:58:22 AMकांडी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा।इस योग शिविर के बारे में कांडी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी- गुलाम समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योग दिवस के अवसर पर प्रखण्ड प्रशाशन द्वारा सामूहिक योग शिविर का आयोजन किया गया है।योग शिविर स्थान- कांडी हाई स्कूल के मैदान में में रखा गया है।योग सुबह 6 बजे से समय सुनिश्चित किया गया है।
साथ ही गुलाम समदानी ने कहा कि चित को विभिन्न वृत्तियों अर्थात आकारों में परिणत होने से रोकना ही योग है।समदानी ने कहा कि यह दिन वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है।पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था।योग भारत की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है।यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है।मनुष्य और प्राकृतिक के बीच सामंजस्य है।विचार ,संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वच्छता और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है।
समदानी ने कहा कि योग करने से कई प्रकार के बीमारियों से बचा जा सकता है और शरीर का फिटनेश बना रहता है।इस लिए योग दिवस पर मैं लोगों से अपील करता हूँ कि इस योग शिविर में बढ़ चढ़ कर लोग हिस्सा लें।और अपने शरीर को स्वस्थ बनाएं।