ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
किसानों के जीवन में खुशहाली लाना हमारा लक्ष्य : रघुवर दास
By Deshwani | Publish Date: 21/6/2018 9:53:58 AM
किसानों के जीवन में खुशहाली लाना हमारा लक्ष्य : रघुवर दास

रांची। मुख्यमंत्री ने कांके स्थित गागी गांव में प्रखंड कृषि महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान अन्नदाता हैं। उनके जीवन में खुशहाली लाना हमारा लक्ष्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक राज्य के किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है। झारखंड सरकार इस लक्ष्य की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसके लिए गांव-गांव तक अच्छी सड़क, सिंचाई और बेहतर बिजली सुविधा पहुंचाने का काम चल रहा है। अगले साल जनवरी से किसानों के लिए अलग कृषि फीडर बनाने का काम शुरू होगा। 

साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में गांव-गांव तक संपर्क रास्ता बनाने के लिए 1500 करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया है। इससे राज्य में 15,000 किमी सड़क बनाई जाएगी। सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिए इस साल दो हजार तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। बिजली व्यवस्था में सुधार का काम चल रहा है। झारखंड में 60 ग्रिड, 257 सब स्टेशन की जरूरत है। इनका निर्माण हो रहा है। जर्जर तारों को बदला जा रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिचौलिया और दलालों के कारण किसानों को उपज का सही मूल्य नहीं मिलता। बिचौलिया और दलालों से मुक्त कराने के लिए तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसान मोबाइल की मदद से दूसरी मंडी में उत्पाद की कीमत जान सकते हैं। राज्य के प्रखंडों में कोल्ड रूम खोले जा रहे हैं। मंडी बनाने में भी किसानों की मदद ली जायेगी। किसानों की आय केवल कृषि की मदद से नहीं बढ़ाई जा सकती।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS