झारखंड
लोहरदगा : पुलिस ने हथियार के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया
By Deshwani | Publish Date: 19/6/2018 6:05:04 PM लोहरदगा। जिले में सड़क निर्माण कार्य करा रहे एक ठेकेदार से पीएलएफआई के नाम पर रंगदारी लेने पहुंचे चार लोगों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविन्द्र कुमार वर्मा एवं थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी अवैध हथियारों के साथ लोहरदगा में किसी गंभीर घटना को अंजाम देने के लिए गाड़ी से घुम रहे है।
उन्होंने बताया कि प्राप्त सूचना पर त्वरित कारवाई करने का निर्देश प्राप्त हुआ। जिसके आलोक में शंख नदी पुलिस पिकेट के पास आने जाने वाले वाहनो की जांच शुरू की गयी। समय करीब 3:45 बजे लोहरदगा की ओर से आ रही एक सवारी गाड़ी नंबर जेएच 07सी 8706 पर सवार लोग पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। जिसे दौड़ाकर पुलिस पकड़ लिया।