ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
16 वर्षों के बाद अपने परिजनों से मिली दुलारी सुरीन
By Deshwani | Publish Date: 19/6/2018 9:29:12 AM
16 वर्षों के बाद अपने परिजनों से मिली दुलारी सुरीन

चक्रधरपुर। 16 वर्षों के बाद दुलारी सुरीन अपने परिजनों से मिल गई। विगत 16 वर्षों के दौरान दुलारी सुरीन महिला दलाल के चक्कर में मजदूरी करती रही मजदूरी का पेमेंट महिला बिचोलिया लगातार लेते रही। मामला तब उजागर हुआ जब दुलारी सुरीन को महिला बिचोलिया के द्वारा हरियाणा के चीनी निगम बोर्ड के चेयरमैन चन्द्र प्रकाश खतुरिया के घर में मजदूरी के लिए दुलारी सुरीन को रख दिया और उससे प्रत्येक माह पेमेंट लेने लगी इस दौरान महिला बिजोलिया के द्वारा पैसा के लिए बीच-बीच में चीनी बोर्ड निगम के चेयरमैन को दबाव दिए जाने के कारण निगम के चेयरमैन ने दुलारी सुरीन से पूरी जानकारी ली कि आखिर कहां की रहने वाली है एवं कैसे करके यहां आई है इसके बाद दुलारी ने किसी तरह झारखंड एवं गोइलकेरा प्रखंड का नाम चीनी निगम के अध्यक्ष को बताया जिसके बाद चीनी निगम बोर्ड के चेयरमैन ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल  जी को  दूरभाष पर इसकी जानकारी दी जिसके बाद राष्ट्रीय महामंत्री ने रघुवर दास मुख्यमंत्री झारखंड एवं प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा को जानकारी दिए इसी तरह यह मामला आगे बढ़ता गया एवं प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा पूर्व विधायक गुरचरण नायक को सूचना दी गई कि गोइलकेरा की एक लड़की हरियाणा में है इसके बाद पूर्व विधायक के द्वारा खोजबीन के दौरान पता चला कि गोइलकेरा प्रखंड के गमहरिया पंचायत के रेला गांव की लड़की दुलारी सुरीन है जिसका पिता का नाम गोनो सुरीन  है जो विगत 16 वर्षों से लापता है।


दुलारी सुरीन  उस समय लापता  हो गई थी जब दुलारी सुरीन 10 वर्ष की थी गोइलकेरा बालिका उच्च विद्यालय में अध्ययनरत थी। यहीं से ही किसी महिला बिचौलिया द्वारा  ले जाकर पहले तो दिल्ली में मजदूरी कराया गया उसके बाद हरियाणा धीरे-धीरे पहुंच गया । राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास व प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ के निर्देश पर पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने  उनके परिजनों से संपर्क कर राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से दूरभाष पर पूरी जानकारी दिए इसके बाद पूरे कार्यक्रम एवं रूपरेखा बनाकर पूर्व विधायक गुरचरण नायक एवं उसके पिता गोनो सुरीन ने हरियाणा पहुंचे। वहां पर हरियाणा के चीनी निगम के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खतुरिया के आवास गए।


इसी प्रकार पूर्व विधायक गुरचरण नायक ने दुलारी सुरीन के पिता व दुलारी सुरीन के बीच मुलाकात कराए। इस दौरान पिता-पुत्री के मुलाकात से पूरा माहौल गमगीन हो गया इसके बाद स्थानीय एसपी के समक्ष कागजी परिक्रिया के बाद पूर्व विधायक गुरचरण नायक ने लड़की दुलारी सुरीन को लेकर दिल्ली अवस्थित प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के आवास पहुंचे जहां पर लक्ष्मण गिलुवा से मिलकर लड़की व पिता दोनों आशीर्वाद लिया एवं आभार प्रकट किया ।

 दुलारी सुरीन ने कहा कि  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास के अथक प्रयास से गुरचरण नायक के मेहनत के बल पर आज अपने घर लौट रही है। इस अवसर पर हरियाणा जाने वालों में भाजपा नेता व प्रदेश कार्यसमिति के आलोक रंजन सिंह व भाजपा नेता व 20 सूत्री अध्यक्ष कुजरी केराई व प्रताप प्रधान भी शामिल।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS