झारखंड
अमन चैन की दुआ मांग हर्षोल्लास से मनाई ईद, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
By Deshwani | Publish Date: 16/6/2018 4:03:04 PMजमशेदपुर। देश भर में धूमधाम से ईद का पर्व मनाई गई जमशेदपुर के मानगो स्थित ईदगाह मैदान में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद उल फितर की नमाज अदा की। इस दौरान शहर के तमाम मस्जिदों में हजारों की संख्या में मुस्लिम भाई पहुंचे थे। यहां नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिल कर ईद की बधाई दी। सभी ने देश में अमन और उन्नति की दुआएं मांगी। ईद के मौके पर जिला प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
आज देश के कोने-कोने में स्थित मस्जिदों में अकीदतमंदों ने ईद की नमाज पढ़ी और एक-दूसरे के साथ गले मिलकर उन्हें ईद की बधाई दी। मस्जिदों में मौलानाओं ने राज्य और देश में खुशहाली और अमन-चैन की दुआ मांगी। इससे पहले राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत सभी दलों के नेताओं ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।
ईद की नमाज के दौरान भीड़ बढ़ जाने की वजह से जाम लग गया। फलस्वरूप यातायात डायवर्ट कर दिया गया। न्यू मार्केट चौक से अपर बाजार और रातू रोड, तथा किशोरगंज चौक से बड़ा तालाब की ओर डायवर्ट किया गया है। सहजानंद चौक से आगे मुक्तिधाम किशोरगंज की ओर जाने से मना किया जा रहा है। सहजानंद चौक से भी रोड को डायवर्ट कर दिया गया है।