ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
बारातियों से भरी बस टेबो घाटी में पलटी, दर्जनों घायल
By Deshwani | Publish Date: 16/6/2018 3:29:22 PM
बारातियों से भरी बस टेबो घाटी में पलटी, दर्जनों घायल

रांची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर स्थित टेबो घाटी में आज सुबह बरात से लौट रही दुल्हन बस पलट गई। इसमें पांच महिला समेत ढाई दर्जन लोग घायल हो गए। कईयों की हालत गंभीर है। चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) और चाईबासा रेफर कर दिया गया। घटना सुबह 8:45 बजे की है। बरातियों से खचाखच भरी बस मुरहू से सोनुवा लौटने के क्रम में अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई।

 

मिली जानकारी के अनुसार खूंटी के चालोग गांव से बरात लेकर लौट रही बस टेबो व चाकी के बीच मुरकुबेड़ा नाला के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में कम से कम 70 बराती सवार थे। घायलों में 23 को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल, आठ को चाईबासा व चार को टीएमएच जमशेदपुर रेफर किया गया है।

 

छत पर बैठे कई लोग बस के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजने की व्यवस्था की. गंभीर रूप से घायल बरातियों को चाईबासा और जमशेदपुर भेज दिया गया।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS