झारखंड
राशन बंद होने से डीलर के खिलाफ लोगों ने उठाया आवाज
By Deshwani | Publish Date: 15/6/2018 10:15:56 AMकांडी। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-घोड़दाग़ के राशन कार्डधारियों ने प्रखंड प्रमुख महोदया,प्रखंड विकास पदाधिकारी सह खाद्यपुर्ती पदाधिकारी को लिखा आवेदन।राशन कार्डधारियों ने बताया कि अगस्त 2016 से हमलोगों को राशन मिलना बंद हो गया है।
राशन बंद होने का कारण लाभुकों ने बताया कि डीलर-अक्षयबर विश्वकर्मा से लाभुकों ने उचित माप-तौल व राशि लेने का आवाज उठाने पर आक्रोशित डीलर ने लीला देवी,सुनीता देवी,फुलपतिया देवी,शकुन्तला देवी,बेबी देवी,अनिता देवी,उषा देवी,रीना देवी को राशन देने से वंचित करवा दिया। लाभुकों ने कहा कि उचित जांच कर कार्डधारियों का राशन शुरू किया जाए।