ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
‘भाजपा जाति धर्म की नहीं,बल्कि विकास की राजनीति करती है’
By Deshwani | Publish Date: 15/6/2018 10:12:38 AM
‘भाजपा जाति धर्म की नहीं,बल्कि विकास की राजनीति करती है’

जमशेदपुर। मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल ने कहा कि रघुवर राज में चौतरफा विकास की चर्चा हो रही है। हम विकास के जरिये लोगों की सेवा करने में यकीन रखते हैं और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में वही हो भी रहा है। सभी वर्गों के लोगों के लिए सर्वांगीण विकास की योजनायें तेजी से लागू की जा रही हैं। गोलमुरी में जिन योजनाओं का उद्घाटन हो रहा है,इससे स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि विकास में लोग आगे बढ़ कर भागिदारी निभायें। भाजपा जाति धर्म की नहीं,बल्कि विकास की राजनीति करती है। रघुवर दास के नेतृत्व में इसी तर्ज पर विकास योजनायें चलायी जा रहीं हैं। पवन ने यह बात गोलमुरी में चार योजनाओं का उद्घाटन करते हुए कही।

पवन ने कहा कि रघुवर राज में जनता के सर्वांगीण विकास के लिए विकास योजनायें तेजी से धरातल पर उतारी जा रही हैं। तेजी से हो रहे विकास कार्यों से कुछ लोगों की नींद उड़ गई है। ऐसे लोग विकास की गति को रोकना चाहते हैं। लेकिन ये कभी भी सफल नहीं हो सकते। भाजपा विकास और सेवा के माध्यम से राज्य को प्रगति की ओर ले जाने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। जिन लोगों ने राज्य को लूटा ,कलंकित किया,वे अब जाति धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं। वे विकास कार्यों को अपने स्वार्थ में बाधित करने पर आमादा हैं। ऐसे लोगों को जनता खुद जवाब देगी। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय और छठ घाट के सौंदर्यीकरण से स्थानीय लोगों को काफी लाभ होगा। छात्रों को पुस्तकालय से काफी फायदे होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चाहते हैं कि शहर में नागरिक सुविधाओं के मामले में दोहरी व्यवस्था समाप्त हो। इस मामले में बहुत हद तक हमें सफलता भी मिली है। अब जमशेदपुर पूर्वी की सड़कें भी रात में जगमग रहती हैं। बिजली,पानी,सड़क,नाला-नाली की व्यवस्था में भी गुणात्मक सुधार हुआ है। लोगों में विकास की जो अपेक्षा है,भाजपा उस पर खरा उतरने का भरसक प्रयास कर रही है।

सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार ने इस मौके पर कहा कि अंतिम व्यक्ति का उदय हमारा लक्ष्य है। सांसद ने क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा दिया है। उनका ध्यान गांव से लेकर शहर तक के लोगों का तेजी से विकास करना है। सरकार का लोगों पर विश्वास बढ़ा है। आम लोग विकास चाहते हैं । मोदी और रघुवर राज में गांव से लेकर शहर तक बदल गया है। उनहोंने कहा कि सांसद जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी तरह सचेष्ट हैं। 
इस मौके पर महानगर भाजपा के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है। भाजपा लोगों की अपेक्षायें पूरी कर रही है,जिससे विरोधी दलों के कलेजे पर सांप लोट रहा है। जमशेदपुर की जनसमस्याओं को दूर करने का पूरा प्रयास हो रहा है। विकास कार्य धरातल पर स्पष्ट तौर पर दिख रहे हैं। गरीबों की मदद के लिए हमारे कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं। लोग सरकारी योजनाओं का आगे बढ़ कर लाभ लें।
कार्यक्रम में विशेष रुप से मौजूद प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य मिथिलेश सिंह यादव और बस्ती विकास समिति के सदस्य खेमलाल चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

 पवन अग्रवाल और सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार ने गोलमुरी के विभिन्न इलाकों में मुख्यमंत्री रघुवर दास की अनुशंसा से नगर विकास विभाग द्वारा पूर्ण करायी गई चार योजनाओं का संयुक्त रुप से उद्घाटन किया। इन योजनाओं में टुइलाडुंगरी में 12,62,970 रुपये की लागत से पुस्तकालय भवन का सौंदर्यीकरण,कैलाश नगर में 9,85,000 रुपये की लागत से छठ घाट का सौंदर्यीकरण,देवन बगान,न्यू टाटा लाइन में नाली सह कलवर्ट का निर्माण और गुरुद्वारा के पीछे नंदा बस्ती में सड़क का निर्माण शामिल है।

इस अवसर पर गोलमुरी मंडल अध्यक्ष प्रवीर चटर्जी राणा,बंटी अग्रवाल,अशोक सामंता,अभिमन्यु सिंह,अमरिंदर,सनातन,सीनू राव,कपिल मिश्रा आदि मौजूद था।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS