झारखंड
साजिश रचते पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बदमाश
By Deshwani | Publish Date: 14/6/2018 2:01:13 PMखूंटी।शहर मे़ं किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की साजिश रचते तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े। इनके पास से एक बाइक और एक स्कूटी बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार अपराधी बादशाह गिरोह से जुड़े हुए हैं।
गिरफ्तार अपराधी उमेर मुंडा के ऊपर लूट, हत्या, बलात्कार और अवैध हथियार रखने के सात मामले दर्ज हैं, जबकि भज्जु उरांव पर चार मामले। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ये लोग कर्रा थाना क्षेत्र के जलटंडा के आसपास किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। खूंटी एसपी अश्विनी सिन्हा ने सूचना पर त्वरीत कार्रवाई करते हुये छापेमारी दल का गठन कर क्षेत्र में छापेमारी की। जलटंडा के पास बाइक से आ रहे दो युवक पुलिस को देखते ही भागने लगे, तो पुलिस ने दौड़ा कर दोनों को दबोच लिया।
एसपी अश्विनी सिन्हा के मुताबिक पूछताछ में दोनों ने अपना नाम उमेर मुंडा और भज्जु उरांव बताया और खुद को बादशाह गिरोह का सदस्य बताया। जिसके बाद छानबीन में पुलिस को इनके बारे में पूरी जानकारी मिली।