झारखंड
राहुल गांधी के इफ्तार पार्टी में भाग लेने हेमंत सोरेन दिल्ली हुए रवाना
By Deshwani | Publish Date: 13/6/2018 4:47:43 PMरांची। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दावते इफ्तार में शामिल होने के लिए झारखंड पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सेवा विमान से को दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली जाने से पूर्व बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए हेमंत सोरेने ने कहा कि आज की दावते इफ्तार में भी विपक्षी एकजुटता दिखेगी और भाजपा इसका कोई भी अर्थ निकालने को स्वतंत्र हैं।
झारखंड में बिजली-पानी की व्यवस्था लचर बताते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की सरकार किसी भी आपदा से लड़ने के लिए तैयार नहीं है। भाजपा नेताओं के आजसू के प्रति नरम रुख पर हेमंत सोरेन ने कहा कि देशभर में भाजपा की कमजोर स्थिति के चलते भाजपा के नेताओं का आजसू के प्रति सुर नरम हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह बेहद कम समय के लिए दिल्ली जा रहे हैं पर कोशिश करेंगे कि एम्स जाकर बीमार पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से मिलें।