झारखंड
मोस्ट वांटेड नक्सली सुरेंद्र मांझी गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2018 1:17:39 PMकोडरमा। कोडरमा पुलिस ने बिहार के नवादा जिले के एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। मोस्ट वांटेड नक्सली सुरेंद्र मांझी को कोडरमा से गिरफ्तार किया गया है। बिहार की एसटीएफ की सूचना पर कोडरमा पुलिस ने बागीटांड इलाके से सुरेंद्र मांझी को गिरफ्तार किया है।
सुरेंद्र नवादा के सिरदला थाना के ठेकाही स्थित रेलवे बेस कैंप में हुए हमले का मुख्य आरोपी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में सुरेंद्र ने कई अहम खुलासे किए हैं। पुलिस ने बताया कि उसे जंगल से गिरफ्तार किया गया। उन्हें बिहार एसटीएफ से सुरेंद्र के छीपे होने की सूचना मिली थी।
पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र के खिलाफ कोडरमा में कोई मामला दर्ज नहीं है। उसे बिहार पुलिस को सौंप दिया गया है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि नकस्ली सुरेंद्र मांझी के पास से कुछ नहीं बरामद हुआ है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर उसके निशानदेही पर आगे की कार्रवाई करेगी।