झारखंड
शाम चार बजे जारी होंगे झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का परिणाम
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2018 1:17:27 PMरांची। झारखंड बोर्ड ने आज जारी करेंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे। यह जानकारी जैक के चेयरमैन अरविन्द प्रसाद सिंह ने दी है। शाम चार बजे रिजल्ट जारी होंगे।
इस बार मैट्रिक परीक्षा में कुल चार लाख 26 हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसके लिए 1490 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जैक चेयरमैन ने जानकारी दी कि इस बार मैट्रिक परीक्षा के परिणाम एक सादे समारोह में घोषित किए जाएंगे। इसके लिए किसी वीआईपी को आमंत्रित नहीं किया गया है।
राज्य में मैट्रिक परीक्षा 21 मार्च को समाप्त हुई थी। पिछले की बात करे तो मैट्रिक परीक्षा में 57.91 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे। बात दें कि जैक के द्वारा इंटर साइंस और कॉमर्स के रिजल्ट जारी किये जा चुके हैं। साइंस में 48.34 व कॉमर्स में 67.49 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए।