झारखंड
नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2018 1:10:43 PMजमशेदपुर। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किए हैं। किशोरी जब घर के बाहर अकेली खड़ी थी उसी समय पड़ोस के ही एक युवक उसे बरगला कर अपने साथ घर से दूर ले गया और एक घर में बंद कर दिया। इसके बाद दो साथियों के साथ उसने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
मामले की सूचना मिलने पर सिदगोड़ा पुलिस हरकत में आई और छापामारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। वहीं, डीएसपी के एन मिश्रा ने बताया कि पीड़ित किशोरी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।